''आप सिर्फ बलि का बकरा..सोशल मीडिया भाई अर्जुन कपूर की ट्रोलिंग पर जाह्नवी कपूर ने किया रिएक्ट, कहा- दुख होता है जब..

Wednesday, Mar 04, 2026-02:46 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। जहां उनकी मां श्री देवी एक जानी मानी स्टार थी, वहीं उनके पिता बोनी कपूर भी इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर है। जबकि भाई अर्जून कपूर भी फेमस एक्टर हैं। अर्जून कपूर न सिर्फ एक स्टार हैं, बल्कि अपनी फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी रहते हैं। उन्हें कई बार जाह्नवी कपूर को ट्रोलर्स से बचाव करते भी देखा गया है। वहीं, अब जाह्नवी ने भी अपने भाई अर्जुन  की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है।

 PunjabKesari


हाल ही में एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने कहा, 'सोशल मीडिया कल्चर को लेकर मैंने जो समझा है वो ये कि हर कोई व्यूज, वायरल और प्रॉमिनेंस चाहता है। तो अगर वो आपके बारे में कंटेंट बनाते हैं तो आप सिर्फ बलि का बकरा हैं। वो आपके नाम का इस्तेमाल क्लिकबेट और उस चीज के लिए कर रहे हैं जिससे उन्हें एंगेजमेंट मिले।'

PunjabKesari

 

 

आगे जाह्नवी ने कहा, 'जब गलत समझा जाता है और ये बुलिंग या हैरेसमेंट में बदल जाता है तो दुख होता है। जैसा कि मैंने देखा है कि मेरे भाई के साथ होता है। और इस तरह के बिहेवियर के लिए कोई बहाना नहीं है। निगेटिविटी सिर्फ निगेटिविटी को बढ़ाती है और आपके खुद को इससे दूर रखना होता है।'

 
जाह्नवी कपूर के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देखा गया था। अब वो जल्द ही अपनी आगामी फिल्म पेड्डी में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह सुपरस्टार राम चरण के साथ लीड रोल में दिखेंगी।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News