कोरियोग्राफर जानी मास्टर को तेलंगाना हाई कोर्ट से मिली राहत, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Thursday, Oct 24, 2024-04:28 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 'स्त्री 2' फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर पर कुछ दिनों पहले एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अब इस मामले में अब कोरियोग्राफर को बड़ी राहत मिली है। तेलंगाना हाई कोर्ट ने जानी को जमानत दे दी है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण  अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया। इस बीच, तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा गठित एक पैनल ने भी जानी मास्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच शुरू कर दी। बाद में तेलंगाना राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नेरेला शारदा ने कहा कि मामले में शिकायतकर्ता ने आयोग से संपर्क किया है। नेरेला ने उन्हें कार्रवाई और पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। आयोग ने पैनल की ओर से आवश्यक मदद भी की। इन सबके बाद उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।


क्या था मामला
दरअसल, हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जानी मास्टर के खिलाफ अपनी सहयोगी के साथ रेप करने का केस दर्ज हुआ था। 21 साल की पीड़िता ने जानी पर 6 साल तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि, जब कोरियोग्राफर ने उन्हें हैरेस किया, तब वह 16 साल की थीं। इसी कारण पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ और 19 सितंबर को उन्हें गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News