रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में स्टेज पर जया बच्चन ने लगाए ठहाके, मगर फिर कुछ हुआ ऐसा कि होना पड़ा पीछे

Tuesday, Jun 10, 2025-11:17 AM (IST)


मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अपनी  प्राइवेट लाइफ के लिए जानी जाती हैं। हालांकि वह रिश्तेदारी बखूबी निभाती हैं। हाल ही में जया बच्चन अपनी पार्टी यानी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई में पहुंची हैं। क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ उन्होंने 8 जून को इंगेजमेंट की और पार्टी के तमाम दिग्गज आशीर्वाद देने पहुंचे।

PunjabKesari

 

इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें ठहाके लगाते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, उन्हें अक्सर सदन में चर्चित मुद्दों पर बोलते हुए देखा जाता है। कई बार वहां भी उनकी तीखी प्रतिक्रिया सबका ध्यान खींच लेती है।

PunjabKesari

 

मगर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में जब वह स्टेज पर पहुंची कों उनकी हंसी नहीं रुकी। वह तीनों किसी बात पर जोर-जोर से ठहाके लगा रहे थे। इसका ही वीडियो वायरल हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

हालांकि जैसे ही अखिलेश यादव अपने कुछ नेताओ के साथ स्टेज पर आए तो जया बच्चन पीछे हो गईं। उन्होंने बाकियों को कपल से मिलने का मौका दिया। अब इसे देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News