जीत के बाद छोटे भाई की शादी अटैंड करने घर लौटी कंगना रनौत, व्हाइट और गोल्डन साड़ी में दिखी गॉर्जियस
Saturday, Jun 15, 2024-10:48 AM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रख चुकी है। अब कंगना अपने कजिन की शादी अटैंड करने के लिए घर वापिस आई है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

कंगना ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी में कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में कंगना ने चौड़े सुनहरे बॉर्डर वाली एक सफेद जॉर्जेट साड़ी पहनी हुई है। लाइट मेकअप और बन से एक्ट्रेस ने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस अपने भाई और भाभी के बीच में बैठकर पोज दे रही है। दूसरी तस्वीर में दूल्हा और दुल्हन के साथ पोज दे रहे हैं।

तीसरी तस्वीर में कंगना के सबसे छोटे भाई वरुण दुल्हन के साथ बैठे हुए हैं। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कंगना ने भाई और भाभी को शुभकामनाएं दीं और एक मजाकिया नोट भी लिखा है। कंगना ने लिखा- ले भाई तेरा भी हो गया काम। सबसे छोटा लेकिन शादी की सबसे जल्दी। आखिरी तस्वीर में कंगना अपने भतीजे पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कंगना काम के बावजूद भी अपने परिवार को हर चीज से ऊपर रखती है। एक्ट्रेस का अपने भाई-बहनों और चचेरे भाइयों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है, जिसका सबूत सोशल मीडिया पर मिल जाता है।
