किसान प्रोटेस्ट को कंगना ने बताया ''शर्मनाक'', ट्वीट कर लिखा-''खून के प्यासे, टुकड़े गैंग को एक और...

Monday, Nov 30, 2020-08:46 AM (IST)

मुंबई: देश में इस समय नए किसान बिल के विरोध में जारी किसानों का विरोध-प्रदर्शन बड़ा मुद्दा बना। जहां एक और किसानों के इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में कई स्टार्स  उतर आए हैं तो वहीं, कुछ ने  अन्नदाता के इस प्रदर्शन को विपक्ष की साजिश करार दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

वहीं हर मुद्दे को लेकर अपनी बात रखने वाली एक्ट्रेस कंगना ने भी इस पर अपनी राय रखी। कंगना किसान विरोध प्रदर्शन पर ट्वीट कर इसे विपक्ष की साजिश मान रही हैं।

PunjabKesari

 

कंगना ने एक रिपोर्ट् को रीट्वीट कर कहा-'शर्मनाक... किसानों के नाम पर हर कोई अपनी रोटियां सेंक रहा है। उम्मीद हैं कि सरकार किसी एंटी नेशनल एलिमेंट को इस मौके का फायदा नहीं उठाने देगी और खून के प्यासे, टुकड़े गैंग को एक और शाहीन बाग बनाने का मौका नहीं देगी।'

Bollywood Tadka

इससे पहले कंगना न किसान प्रोटेस्ट में शामिल हुई  एक बुजुर्ग किसान दादी को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताया गया था। इसमें लिखा था कि दिहाड़ी के हिसाब से दादी से ये काम करवाया जाता है। उन्होंने लिखा था-'हा हा हा ये वही दादी हैं जिन्हें टाइम मैग्जीन ने भारत के सबसे पावरफुल लोगों में शामिल किया था। ये 100 रुपए में अवेलेबल हैं। पाकिस्तान के पत्रकारों ने इंटरनैशनल पीआर को भारत के लिए शर्मनाक तरीके से हायर कर लिया है। हमें अपने ऐसे लोग चाहिए जो हमारे लिए इंटरनैशनली आवाज उठा सकें।' कंगना के बिना सच्चाई जाने फेक ट्वीट को रीट्वीट करने के बाद बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। हालांकि ट्रोल होने के बाद वह इसको डिलीट कर चुकी हैं।


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News