पंजाबी मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का निधन, कपिल शर्मा समेत इन स्टार्स ने जताया दुख
Wednesday, Feb 24, 2021-03:40 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाबी मशहूर गायक सरदूल सिकंदर के फैंस के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। सिंगर का बुधवार को 10 बजे के करीब निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से पॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड स्टार्स सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सिंगर दलेर मेहंदी ने सरदूल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'बड़े दुख की खबर है सरदूल सिकंदर साहब नहीं रहे। हमारे परिवार और संगीत उद्योग को बड़ा नुकसान।'
Bade dukh Di khabar Sardool Sikandar saheb nahi rahe big loss our family and music Industry pic.twitter.com/px1AHOkJwG
— Daler Mehndi (@dalermehndi) February 24, 2021
वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ने भी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'बहुत ही दुखदायक खबर है। इनका (सरदूल सिकंदर) गाना सुन के आम आदमी भी सुर में हो जाता था। मैं खुशकिस्मत हूं कि पाजी मेरी बेटी की पहली लोहड़ी के मौके पर पहली बार हमारे घर आए थे। हम सब बहुत खुश थे, पर पता नहीं था कि वो मुलाकात आखिरी होगी। आप बहुत याद आएंगे पाजी। ईश्वर आपको अपने चरणों में जगह दें।'
बहुत ही दुखदायक ख़बर है,इनका गाना सुन के आम आदमी भी सुर में हो जाता था, मैं ख़ुशक़िस्मत हूँ कि पाजी मेरी बेटी की पहली लोहरी के मौक़े पर पहली बार हमारे घर आए, हम सब बहुत खुश थे, पर पता नहीं था की वो मुलाक़ात आख़िरी होगी, आप बहुत याद आएँगे पाजी, ईश्वर आपको अपने चरणों में जगह दें 🙏 https://t.co/q4xh5uavFe
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) February 24, 2021
बता दें,सरदूल को किडनी में समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। उसी दौरान वह कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे जिसकी वजह से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी और आज वे हम सबको हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए।
सरदूल अपने पीछे पत्नी और दो बेटों सारंग और अलाप को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी अमन नूरी भी एक प्रसिद्ध गायिका हैं।