चिकनकारी लहंगे में गजब दिखीं 39 की करीना, लेटेस्ट तस्वीरों में दिखाईं दिलकश अदाएं

Saturday, Nov 02, 2019-11:29 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों मेलबर्न में हैं। बीते दिन ही उन्होंने मेलबर्न में टी 20 विश्व कप की ट्रॉफी के अनावरण किया। यह टी 20 मैच अगले साल ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में होगा।

PunjabKesari,kareena Kapoor Khan image,kareena Kapoor Khan photokareena Kapoor Khan pictures,

 करीना जो बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं, अक्सर अपमी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में करीना की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर धड़ले से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari,kareena Kapoor Khan image,kareena Kapoor Khan photokareena Kapoor Khan pictures,

इन तस्वीरों में करीना का देसी अवतार देखने को मिल रहा है। डिजाइनर Narjis के इस लहंगे में करीना बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। पिंक कलर के वी-नेकलाइन ब्लाउज के साथ मैचिंग चिकनकारी लहंगे में करीना गजब ढा रही हैं।

PunjabKesari,kareena Kapoor Khan image,kareena Kapoor Khan photokareena Kapoor Khan pictures,

इसके साथ उन्होंने नेट दुपट्टा पेयर किया है। सटबल मेकअप,आई मेकअप, पिंक लिप ग्लाॅस और झुमके उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। सामने आईं तस्वीरों में करीना दिलकश अंदाज से पोज दे रही हैं।

PunjabKesari,kareena Kapoor Khan image,kareena Kapoor Khan photokareena Kapoor Khan pictures,

करीना की अदाओं पर आप भी मर मिटेंगे। बेबो की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari,kareena Kapoor Khan image,kareena Kapoor Khan photokareena Kapoor Khan pictures,
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना ने हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग खत्म की है। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज', करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। 

PunjabKesari,kareena Kapoor Khan image,kareena Kapoor Khan photokareena Kapoor Khan pictures,

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News