बड़ी बहन करिश्मा के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार, बोलीं- आप मेरे लिए हीरो हैं

Tuesday, Jun 25, 2024-04:39 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का आज बर्थडे है। 25 जून को एक्ट्रेस पूरे 50 साल की हो गई हैं और इस मौके पर उन्हें फैंस, करीबियों और फ्रेंड्स की खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी बड़ी बहन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। बहन के लिए किया एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

PunjabKesari
करीना ने बहन करिश्मा के बर्थडे पर उनकी बचपन से लेकर अब तक की कई तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'आप मेरे लिए हीरो हैं। आपको जन्मदिन की  शुभकामनाएं। आप तो जानती ही हैं कि यह 50वां जन्मदिन नया 30वां जन्मदिन है। अब खूब स्वादिष्ट नाश्ते और ढेर सारी कॉफी के साथ हम लंबी बातें करेंगे। साथ ही साथ हम बच्चों के साथ भी समय बिताएंगे। मैं आपके इस जन्मदिन के लिए काफी उत्साहित हूं'। 


View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

फैंस करीना के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और करिश्मा कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, करिश्मा कपूर इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म  'मर्डर मुबारक' में देखा गया था। वहीं, करीना कपूर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और कृति सेनन भी थीं। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News