जमीन पर बेसुध...जान बचाने के लिए दिया जा रहा था CPR! करिश्मा के एक्स पति संजय कपूर का आखिर वीडियो

Saturday, Jun 21, 2025-11:01 AM (IST)

मुंबई:करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में निधन हो गया था। बताया गया कि 53 के संजय कपूर ने ग्राउंड में पोलो खेलते वक्त मधुमक्खी निगल ली थी। उन्होंने पोलो मैच बीच में रुकवा दिया और कहा कि उन्होंने कुछ निगल लिया है। फिर उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और हार्ट अटैक आ गया।

PunjabKesari

19 जून को संजय कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके बेटे कियान और बेटी समारा का हाल बेहद ही बुरा था। यहां तक संजय की एक्स वाइफ करिश्मा भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। वहीं अब  संजय कपूर के निधन के 8-9 दिन बाद एक वीडियो सामने आया है जिसे उनका आखिरी रेस्क्यू वीडियो बताया जा रहा है।

PunjabKesari

 

इस वीडियो को भारतीय हॉकी टीम के पूर्व प्लेयर और संजय कपूर के दोस्त अजित नांदल ने X पर 14 जून को शेयर किया था। दोनों साथ में पोलो खेलते थे। अजित ने वीडियो शेयर कर लिखा-'संजय कपूर का आखिरी रेस्क्यू वीडियो। सज्जन जैसल और संजय टीम के बीच मैच हुआ। सज्जन भी वहां थे।'

वीडियो कथित तौर पर यूके का है जिसमें एक व्यक्ति जमीन पर बेसुध पड़ा नजर आ रहा है। उस व्यक्ति का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन दोस्त अजीत ने बताया है कि वह संजय कपूर थे। जमीन पर बेसुध पड़े उस व्यक्ति को CPR दिया जा रहा था हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता का पता नहीं लगाया जा सका लेकिन मैदान कुछ हद तक वैसा ही दिख रहा है जैसा संजय की आखिरी तस्वीर में दिख रहा था। हालांकि बाॅलीवुड पंजाब केसरी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही यह कन्फर्म करता है कि बेसुध पड़ा व्यक्ति संजय कपूर है।

संजय कपूर की अचानक मौत से सबको झटका लगा था। किसी ने सोचा नहीं था कि एक मधुमक्खी जान जाने का कारण बन सकती है।

गौरतलब है कि संजय कपूर ने तीन शादी की थी। उनकी पहली शादी नंदिता महतानी के साथ हुई थी। नंदिता मॉडल थीं। ये शादी 1990 के दशक की शुरुआत में हुई। यह शादी केवल चार साल तक चली। 2000 में तलाक के साथ समाप्त हो गया। इससे संजय को कोई संतान नहीं थी। फिर संजय ने  करिश्मा कपूर से शादी की थी। हालांकि 2016 में तलाक हो गया था और दोनों बच्चों की कस्टडी एक्ट्रेस को मिली थी। तब संजय ने दोनों बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे, जिनसे हर महीने 10 लाख रुपये का ब्याज मिलता है। वहीं पिता का बंगला करिश्मा के नाम कर दिया था। करिश्मा के पास बच्चों की कस्टडी होने के बाद भी संजय उनसे मिलते थे और बच्चे उनके काफी करीब थे। संजय कपूर ने 2017 में अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया सचदेव की पहली शादी विक्रम चटवाल ​​से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी है। शादी के बाद संजय कपूर ने न केवल प्रिया सचदेव की बेटी को अपना माना, बल्कि इस कपल ने एक बेट अजारियस का भी स्वागत किया।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News