रणदीप हुड्डा ने प्रेग्नेंट बीवी लिन लैशराम संग मनाई होली, रंगों में सराबोर रोमांटिक होता दिखा कपल
Tuesday, Mar 03, 2026-04:36 PM (IST)
मुंबई. देशभर में लोगों के बीच होली के त्योहार को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही हैं। हालांकि, इससे पहले ही लोग रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी किसी से पीछे नही हैं। इंडस्ट्री में भी 4 मार्च से पहले ही रंगों का खेल शुरू हो गया है। हाल ही में एक्टर हुड्डा ने अपनी फैमिली संग होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंट बीवी संग रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
रणदीप हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपनी बीवी और परिवार संग रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में रणदीप अपनी प्रेग्नेंट बीवी संग जमकर पोज दे रहे हैं और उनकी गाल पर किस करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी लिन लैशराम भी गुलाल में रंगी दिखीं। वहीं, कई तस्वीरों में वे अपनी फैमिली संग होली खेलते और कैमरे के लिए पोज देते दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- ''इन रंगों, इन मुस्कुराहटों और इस परिवार के लिए आभारी हूं। #HappyHoli''
फैंस एक्टर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

2023 में रचाई थी शादी
बता दें, रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी रचाई थी। दोनों ने मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए थे, जिसकी तस्वीरें उस समय खूब वायरल हुई थीं। वहीं, अब ये कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है।
