कैटरीना के लिए सासू मां प्यार से बनाती हैं घी के परांठे,बहू रानी को इस चक्‍कर में कहना पड़ता है ''NO''

Saturday, Oct 29, 2022-08:14 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने साल 2021 में पंजाबी मुंडे विक्की कौशल से शादी रचाई थी। वहीं पंजाबी बहू बनने के बाद कैटरीना भी बिल्कुल उनके अंदाज में रंग गईं हैं। हर त्‍योहार पर कैटरीना ब‍िलकुल पंजाबी दुल्‍हन के अंदाज में चूड़ा पहने और मांग में स‍िंदूर भरे नजर आ रही हैं।  भले ही शादी से पहले दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ की बातों को छिपाकर रखा था लेकिन अब धीरे-धीरे ये कपल अपने प्यार के पन्नों को फैंस के साथ खोल रहा है।

PunjabKesari

इसके साथ ही कैटरीना अपने सास ससुर संग बाॅन्डिंग पर भी खुलकर बात कर रही हैं। हाल ही में कैटरीना ने बताया था कि उनके सास ससुर उन्हें प्यार से किट्टो बुलाते हैं। वहीं अब कैटरीना ने बताया कि शादी के बाद उनकी सासू मां उन्हें उन्‍हें एक ऐसी चीज के लिए मजबूर कर देती हैं ज‍िसके ल‍िए उन्‍हें मजबूरी में मना करना पड़ता है। वह चीज है 'घी के परांठे'। इससे जुड़ा किस्सा कैटरीना ने कपिल शर्मा के शो में शेयर किया। 

PunjabKesari
'द कपिल शर्मा शो' पर जब होस्ट ने कैटरीना से पूछा कि क्या शादी के बाद उनकी डाइट में बदलाव आया है, खासकर पंजाबी परिवार का हिस्सा होने के कारण। इस पर कैटरीना ने कहा कि उन्हें अक्सर भारी आहार लेने के लिए कहा जाता था लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस व्यवस्था के कारण मना कर दिया।

PunjabKesari

कैटरीना ने कहा-'शुरूआत में मम्मी जी मुझसे परांठे खाने के लिए बहुत आग्रह करती थीं और चूंकि मैं डाइट पर हूं इसलिए मैं इसे नहीं खा सकती थी इसलिए मैं बस एक टुकड़ा खा लेती थी। औ अब जबकि हमने अपनी शादी को लगभग एक साल पूरा कर लिया है मम्मी जी अब मेरे लिए शकरकंद बनाती हैं।'

PunjabKesari

कैटरीना और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी रचाई थी। कपल की शादी में परिवार के लोगों के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए थे।  काम की बात करें तो कैटरीना इन दिनों फिल्म फोन भूत के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगी।  


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News