रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग शादी में शामिल हुईं कृति सेनन,लवबर्ड्स का रोमांटिक पल वीडियो वायरल

Friday, Feb 14, 2025-01:52 PM (IST)

मुंबई: कृति सेनन बीते काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। काफी समय से कृति सेनन और कबीर बहिया के अफेयर की खबरें आ रही हैं, पर दोनों आज तक अपने रिलेशनशिप पर खुलकर सामने नहीं आए हालांकि, कृति को कई बार कबीर के साथ स्पॉट किया गया है।

PunjabKesari

हाल ही दोनों जब कलीना एयरपोर्ट पर नजर आए तो यूजर्स के मन में सवाल उठा कि कृति और कबीर कहां जा रहे हैं? अब एक वीडियो आया है जिसमें कृति और कबीर बहिया एक शादी में नजर आ रहे हैं। शादी से उनका एक रोमांटिक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

PunjabKesari

वीडियो में कृति सेनन ब्लैक कलर के गाउन में स्टनिंग दिख रही हैं। वह  कबीर बहिया से बात करती नजर आ रही हैं। कबीर बात करते हुए कृति के कंधे पर हाथ रख लेते हैं। इस रोमांटिक पल को देख फैंस का दिल भी पिघल गया और कमेंट्स कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti Sanon ♡ Kabir Bahia (@kritbir.love)

मालूम हो कि कबीर बहिया यूके बेस्ड बिजनसमैन हैं। कृति और कबीर के अफेयर की खबरें तब आना शुरू हुईं जब एक्ट्रेस के बर्थडे पर दोनों ग्रीस गए थे। वहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News