''लापता लेडीज'' की इस एक्ट्रेस से बॉयफ्रेंड ने मांगा सेनेटरी पैड, बताया- उसकी मां हमेशा इसे छिपा कर रखती थीं
Tuesday, Feb 04, 2025-04:35 PM (IST)
मुंबई. पहले की बात कुछ और थी जब लड़कियां अपने मासिक धर्म पर बात करने में हिचकिचाती थी, लेकिन अब समय बदला है और लड़कियां इस टॉपिक पर खुलकर सामने आ रही हैं। इसी बीच हाल ही में 'लापता लेडीज' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा ने एक इंटरव्यू में अपने बॉयफ्रेंड के साथ पीरियड के एक अनोखे अनुभव को साझा किया है।
प्रतिभा ने बताया कि एक दिन जब वह डांस क्लास से घर जा रही थीं और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से कहा कि उनके पीरियड्स आ रहे हैं, तो उनका बॉयफ्रेंड बहुत हैरान हो गया। उन्होंने कभी किसी लड़की से पीरियड्स के बारे में बात नहीं की थी। बाद में एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने उनसे सेनेटरी पैड दिखाने के लिए कहा था क्योंकि आज तक उसने सेनेटरी पैड नहीं देखे थे।
प्रतिभा ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड की मां इसे हमेशा छुपाकर रखती थीं, और इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को बैग में रखा हुआ सेनेटरी पैड दिखाया और कहा कि इसे देखना कोई बड़ी बात नहीं है। प्रतिभा ने यह भी बताया कि लड़कों को इस बारे में अच्छे से समझ होना चाहिए और समाज में इन चीजों को लेकर जागरूकता बढ़ानी चाहिए।