''ममता कुलकर्णी इस्लाम कबूल कर हज-मदीना कर आतीं तो'' महामंडलेश्वर विवाद के 1 महीने बाद लक्ष्मी नारायण का नया बयान

Tuesday, Mar 18, 2025-01:23 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 2013 के अर्धकुंभ के बाद 2025 के महाकुंभ में पहुंची थीं। वह रीति-रिवाज से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाई गई थीं। इसके बाद उनका नाम बदलकर यमाई ममता नंद गिरी रखा गया था।। इस पूरे मामले पर इतना विवाद हुआ कि उन्हें अंत में इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में पता नहीं क्या हुआ कि उनका इस्तीफा मंजूर ही नहीं हुआ। अब इन सब पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने रिएक्ट किया है।

 

महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में ममता कुलकर्णी के बारे में बताया- 'वह अब यमाई ममता नंद गिरी हैं। देखिए जब वह 23 साल से मुख्यधारा समाज से भी वो अपने आप को जिंदगी में अलग कर दीं। ढाई-तीन साल से वह मेरे टच में थीं तो वह अपनी पूरी परंपराएं बता रही थीं। वह जूना अखाड़े के स्वामी से दीक्षित भी थीं। वह जब कुंभ में आईं तोमुझसे मिलीं। वापस वो बातचीत हुई। दूसरे दिन वह कहीं कि इतना सुंदर... आज शुक्रवार का दिन है और इससे अच्छा क्या होगा कि एक अर्धनारीश्वर मेरा पट्टाभिषेक करे और मैं महामंडलेश्वर बनूं।सनातन धर्म में अपनी जिंदगी को पूर्ण रूप से अपने आप को सनातन धर्म के कार्य के लिए समर्पित करना चाहती हूं। वह पहले से ही साधक थी। साधना करती थीं। पढ़ाइयां करती थीं। मंत्र जाप वगैरह करती थीं।'

 

अबू सलेम के साथ संपर्क होने और ड्रग्स मामले में नाम आने-जेल जाने विवाद पर महामंडलेश्वर ने कहा- 'वो सारी बातें सत्य होंगी। ये सारी बातें हमें भी पता थीं। सारे केसेस उसके वॉश हो गए थे। सारा रेड कॉर्नर नोटिस वगैरह सब निकल गया था। तभी जाकर हमने उनका पट्टाभिषेक किया। जब गणिकाएं ऊंचे स्तर पर गई हैं तो एक कलाकार जो गंधर्व रूप में है वो क्यों न ऊपर जाए। जो सनातन धर्म के शरण में आए क्या हम उसका तिरस्कार करें? आज पूछती हूं कि यही ममता जी, जाकर इस्लाम कबूल लेतीं और हज-मदीना कर आतीं तो ये सनातनी जो इतना विरोध कर रहे थे तो क्या वो कुछ कर पाते?'

इस्तीफा देने और पद से हटाने पर उन्होंने कहा- 'हमारे किन्नर बोर्ड के अखाड़े में, ट्रस्ट में, सोसाइटी में जब आपका कोई पद है ही नहीं तो क्या हटा पाओगे? ऋषि अजयदास को हमने उनके कुकर्मों के कारण पहले ही विदा कर दिया। कानूनी प्रक्रिया चल रही है। यमाई ममता नंद गिरी हैं, थीं और रहेंगी। बाद में उन्होंने इस्तीफा भी दिया और वापस भी लिया। वो भी वीडियो पूरे समाज में फैला और देखा गया। सब न्यूजवालों ने चलाया। हमने उनका इस्तीफा लिया नहीं। वह दबाव में आ गई थीं कि हमारे गुरु को इतना तकलीफ क्यों हो मेरी वजह से क्योंकि कॉन्ट्रोवर्सी जैसा बना दिया। मुझे भी लगा कि ये बहुत बुरी बात है। ममता कुलकर्णी बहुत अच्छी और सुलझी हुई हैं।' 

जब पूछा गया कि क्या उनके अंदर काली माता सच में आई थीं? तो महामंडलेश्वर बोलीं- 'वो उनसे पूछना पड़ेगा। मेरे अंदर कोई माता नहीं आती। हम भक्त हैं माता के। ये उनका निजी मामला है। हम इसमें कुछ नहीं कह सकते।'


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News