मनोरंजन जगत से सामने आई बुरी खबर, दिग्गज सिंगर भूपेन हजारिका के भाई समर का 75 की उम्र में निधन

Tuesday, Jan 13, 2026-01:44 PM (IST)

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज गायक भूपेन हजारिका के भाई और मशहूर असमिया संगीतकार समर हजारिका अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका आज, 13 जनवरी को निधन हो गया। समन 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए है। यह दुखद समाचार सामने आती ही उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

PunjabKesari

 

समर हजारिका कुछ समय से बीमार थे और हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। सिंगर का निधन निजारापार स्थित उनके आवास पर हुआ है। 

सिंगर के निधन से असम के संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है, और उनके फैंस व  सांस्कृतिक समुदाय के लोग एक सम्मानित आवाज को खोने पर दुख मना रहे हैं।

बता दें, समर हजारिका ने 1960 में संगीत की दुनिया में अपना सफर शुरू किया और कई असमिया फिल्मों में अपनी आवाज़ दी। इन सालों में उनके कई एल्बम भी रिलीज़ हुए, जिससे उन्हें संगीत प्रेमियों के बीच पहचान मिली।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News