शादी के बाद अब सामने आई रश्मिका-विजय देवरकोंडा की संगीत नाइट की तस्वीरें, हर फ्रेम में दिखा रॉयल रोमांस

Tuesday, Mar 03, 2026-02:01 PM (IST)

मुंबई. साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी वेडिंग फोटोज़ पहले ही सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड बना चुकी हैं, और अब कपल की संगीत नाइट की तस्वीरों ने इंटरनेट पर नई हलचल मचा दी है।

PunjabKesari

 

हाल ही में विजय देवरकोंडा ने अपने संगीत समारोह की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की नजदीकियां और प्यार साफ नजर आता है।

PunjabKesari

कहीं दोनों एक-दूसरे में खोए दिख रहे हैं, तो कहीं रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में रश्मिका की सास उन्हें कुछ कहते हुए दिखाई देती हैं, जिसे सुनकर एक्ट्रेस भावुक हो जाती हैं। इस पल ने समारोह को और भी खास बना दिया।

 

PunjabKesari

 

शादी की तरह ही संगीत में भी दोनों ने पारंपरिक अंदाज अपनाया।

PunjabKesari

रश्मिका ने रेड टोन वाले आउटफिट के साथ गोल्ड जूलरी कैरी की, जबकि विजय ने भी ट्रेडिशनल लुक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उनकी स्टाइलिंग में पुरानी शाही झलक दिखाई दी, जिसने फैंस को खासा प्रभावित किया।

PunjabKesari

 

 तस्वीरें शेयर होने के महज एक घंटे के भीतर ही लाखों लाइक्स मिल गए। कमेंट सेक्शन में फैंस और कई सेलिब्रिटीज ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

 PunjabKesari


रश्मिका और विजय की शादी और अब संगीत की झलकियां लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी इन तस्वीरों ने साबित कर दिया है कि यह जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी फैंस की पसंदीदा है।

  

 

PunjabKesari

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News