इंडस्ट्री में नाम कमाना माधुरी दीक्षित के लिए नहीं था आसान, बोलीं-रंग-रूप का मजाक उड़ाते थे लोग, कहते थे मैं हीरोइन जैसी नहीं लगती

Tuesday, Mar 08, 2022-12:14 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने न सिर्फ  अपनी एक्टिंग बल्कि खूबसूरती से भी लोगों के दिलों पर राज किया है। 54 की उम्र में भी एक्ट्रेस की खूबसूरती लाजवाब है, जिसकी तारीफ करते फैंस नहीं थकते। हालांकि, एक वक्त माधुरी को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया है कि शुरुआत में किस तरह लोग उनके रंग-रूप और लुक्स का मजाक उड़ाया करते थे। 

 

 

आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए माधुरी ने बताया कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में आई थीं तो लोग कहते थे कि मैं हीरोइन जैसी नहीं दिखती हूं क्योंकि मैं उम्र में कम, मराठी बैकग्राउंड की और बहुत छोटी नजर आती थी। तब लोगों ने अलग ही धारणा बना रखी थी कि एक एक्ट्रेस को कैसा नजर आना चाहिए। मेरी मां बेहद मजबूत महिला थीं और उनका कहना था कि अच्छा काम करो तो पहचान जरूर मिलती है। मैंने हमेशा उनकी सलाह मानी। उन्होंने कहा था कि सफल होने के बाद लोग बाकी सारी बातें भूल जाते हैं।'

 

बता दें, माधुरी दीक्षित ने साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में माधुरी को 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'तेजाब' से खास पहचान मिली थी। इस फिल्म में वह अनिल कपूर के साथ नजर आईं थीं। इसके बाद माधुरी ने साजन, दिल तेरा आशिक, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, देवदास से जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News