''मिल रही है जान की धमकी'' शिकायत के बाद महाराष्ट्र सरकार ने की बढ़ाई शाहरुख की सुरक्षा, किंग खान को दी Y+ सिक्योरिटी
Monday, Oct 09, 2023-10:06 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान को लेकर शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख को Y+ सिक्योरिटी दी है। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान ने राज्य सरकार को लिखित शिकायत दी थी कि फिल्म 'पठान' और 'जवान' के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी गई है।
शाहरुख के साथ रहेंगे 6 पुलिस कमांडो
शाहरुख खान को मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई Y+ सिक्योरिटी में 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 वेपन्स के साथ 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे। दरअसल, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी की शाहरुख खान को जान का खतरा है।
हाल ही में उनकी फिल्म पठान और जवान के हिट होने के बाद शाहरुख अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टार के निशाने पर है। इससे पहले सिर्फ 2 पुलिस वाले ही उनकी सिक्योरिटी में थे। वहीं किंग खान को मिली Y+ सिक्योरिटी का खर्चा खुद शाहरुख खान उठाएंगे। इसका भुगतान एक्टर को महाराष्ट्र सरकार को करना होगा।
इससे पहले सलमान को मिली थी सुरक्षा
इससे पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद Y+ सुरक्षा सिक्योरिटी प्रोवाइड की गई थी। वहीं शाहरुख खान का का मुंबई अंडरवर्ल्ड के साथ टकराव रहा है और उन्हें खतरों का सामना करने के लिए जाना जाता है।
बता दें कि शाहरुख ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। साल 2023 में शाहरुख की 'पठान', 'जवान' जैसी बैक-टू बैक दो फिल्में रिलीज हुईं। वर्ल्डवाइड 'पठान' ने 1055 करोड़ का कलेक्शन वहीं 'जवान' ने 1100 करोड़ कमाया।