पिया के नाम की मेहंदी लगाने के लिए कुछ यूं सजीं माहिरा खान,फूलों की चादर की छांव में एक्ट्रेस ने ली एंट्री

Monday, Oct 09, 2023-03:30 PM (IST)

मुंबई: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने इसी साल 1 अक्टूबर को अपनी फैमिली और दोस्तों के बीच अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर सलीम करीम से निकाह किया। माहिरा खान की ये दूसरी शादी है। उनके निकाह की तस्वारें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जहां पहले माहिरा ने अपनी हल्दी सेरेमनी और दुआ सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें फैंस को दिखाई है।

PunjabKesari
 

मेहंदी सेरेमनी के लिए माहिरा ने ब्लू कलर के अनारकली सूट को चुना। इसके साथ रेड कलर के दुपट्टे पर गोटा बोर्डर लगी थी जिसे एक्ट्रेस ने बखूबी से कैरी किया था। एक्ट्रेस ने एकदम लाइट मेकअप और ब्राउन लिपस्टिक से लुक को पूरा किया था। चोकर नेकलस, झुमके उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। माहिरा ने एक हाथ में व्हाइट फूल वाली माला पहनी थी। पहली और दूसरी तस्वीर में माहिरा फूलों की चादर नीचे खड़ी नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है। वहीं आखिरी तस्वीर में वह बैठी हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए माहिरा खान ने कैप्शन में लिखा, "नीचे जाने से ठीक पहले असीम ने मेरी बांह पर मोतिया की एक पूरी माला डाल दी। सिर्फ इसलिए.. वह आसिम है और मैं उसकी माहिरू... हमेशा के लिए इंशाअल्लाह।" फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

माहिरा खान ने साल 2007 में प्रोड्यूसर अली अकसर से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा भी है। मगर उनकी शादी ज्यादा नहीं चली और 2015 में ये कपल तलाक लेकर अलग हो गया। पिछले कुछ सालों से माहिरा सलीम करीम को डेट कर रही थीं। सलीम पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सिम्पैसा के सीईओ हैं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News