मनीषा कोइराला को ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय से मिली डॉक्टरेट की उपाधि, बोलीं-'यह सम्मान मेरे लिए शब्दों से परे'

Friday, Jul 18, 2025-02:44 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है और इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस का दर्जा हासिल किया है। अब हाल ही में मनीषा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय (University of Bradford) से एक्ट्रेस को ऑनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि मिली है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इस बात की जानकारी मनीषा कोइराला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय में अपने दीक्षांत समारोह की तस्वीर शेयर करते हुए दी है। लिखा,"आज मुझे ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली। मैं यहाँ एक ऐसे व्यक्ति के रूप में नहीं खड़ी हूँ जो शिक्षा के पारंपरिक मार्ग से आया है, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसने जीवन भर सीखा है - कड़ी मेहनत, असफलता, दृढ़ता और सेवा के माध्यम से।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)

एक्ट्रेस ने कहा-''यह सम्मान मेरे लिए शब्दों से परे है। यह इस बात का प्रमाण है कि आप चाहे कहीं से भी शुरुआत करें, आपकी यात्रा मायने रखती है। मेरी कहानी में मूल्य देखने के लिए ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय का धन्यवाद। बढ़ते रहो। चमकते रहो..."

एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखते ही फैंस और अन्य सेलेब्स उन्हें बधाइयां देने लग गए हैं। 


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News