अनिरुद्धाचार्य महाराज के आश्रम पहुंचीं मनीषा रानी, वृद्ध औरतों से कभी गले तो कभी पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Friday, Sep 19, 2025-11:56 AM (IST)
मुंबई: 'बिग बॉस ओटीटी 2' से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं मनीषा रानी वृंदावन पहुंचीं। वृंदावन यात्रा की एक वीडियो में मनीषा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। डियो में वृंदावन मंदिर के आंगन में भारी भीड़ के बीच मनीषा नजर आ रही हैं।

यहां मनीषा अनिरुद्धाचार्य महाराज से भी मिली।अनिरुद्धाचार्य महाराज खुद मनीषा का स्वागत करते दिख रहे हैं। इसी के साथ वहां आश्रम में मौजूद औरतों से वो बातें करती दिखती हैं। ये महिलाएं उन्हें गले लगाती हुईं और उनपर खूब प्यार बरसाती हुईं दिखती हैं।

मनीषा महिलाओं की भीड़ से घिरी दिखती हैं और एक बुजुर्ग महिला के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। वहां मौजूद सारी महिलाएं मनीषा से मिलकर बेहद खुश दिख रही हैं और जी भरकर उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं।
इसके बाद मनीषा वहां अपने हाथों से सबको भोजन परोसती दिख रही हैं।मनीषा रानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'वृंदावन की ये यात्रा दिल को छू गई। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के आश्रम में मिले प्यार और दुआएं हमेशा याद रहेंगी।'


इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहा- दिल खुश हो गया। एक ने कहा- प्रेमानंद महाराज जी के भी दर्शन करके आना। कुछ ने कहा- थैंक यू, आपके साथ-साथ हमने भी वहां का दर्शन कर लिया। एक और ने लिखा, 'अच्छे कर्म करने से उसके फल अच्छे ही मिलते हैं। बाबू आपने भोजन दान करके भी प्रभु को प्रसन्न किया है। उन माताओ के चेहरे की मुस्कान भी बता रही थी। बाबू सच कहूं तो आप जैसी बेटी सबको नसीब हो, तुम पर गर्व है रानी।'
