''मेरी सबसे अच्छे दोस्त का मेरी बाहों में निधन'' बहन के जाने से बुरी तरह टूटे मास्टर शेफ विकास खन्ना, बोले-''मेरी आत्मा ने आज मुझे छोड़ दिया,लव यू राधा''

Wednesday, Mar 02, 2022-09:27 AM (IST)

मुंबई: स्टार प्लस के रियालिटी शो 'मास्टर शेफ इंडिया' फेम विकास खन्ना पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। विकास की बहन राधिका खन्ना का सोमवार (28 फरवरी) को निधन हो गया। बहन के निधन की जानकारी विकास ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि उनकी बहन राधिका ल्यूपस से पीड़ित थी और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण उसकी मृत्यु हो गई। बहन के निधन के बाद  विकास बुरी तरह टूट गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)

 

 

विकास ने बहन राधा संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'मेरी आत्मा ने आज मुझे छोड़ दिया। 23 मार्च, 1974 - 28 फरवरी, 2022। वह ल्यूपस, एएचयूएस, गुर्दे की विफलता के साथ वर्षों तक एक चैंपियन की तरह लड़ी। लेकिन आज कई ऑर्गन फेल्योर की वजह से मेरी सबसे अच्छे दोस्त का निधन मेरी बाहों में हो गया। लव यू राधा हमेशा और हमेशा के लिए। रेस्ट इन पीस।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)

 

विकास ने राधा के साथ बिताए अपने खूबसूरत पलों का एक वीडियो को भी शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'यहां तक ​​​​कि जब वह अर्ध-चेतन थी, तब भी वह डॉक्टर से कहती रही कि वह जल्द ही घर जाना चाहती है और वीकू की रक्षा करना चाहती है। #MyRadha #SistersAreBlessing।' उन्होंने वीडियो में रैंडी न्यूमैन का गाना यू हैव गॉट ए फ्रेंड इन मी जोड़ा।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

PunjabKesari

कई हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में विकास को सांत्वना दे रही हैं।  नीना गुप्ता ने लिखा- 'ओह माय गॉड विश्वास नहीं कर सकती।' शबाना आजमी ने कहा- 'आए एम सो सो सॉरी.. मेरी हार्दिक संवेदना विकास।' शेफ विनीत भाटिया ने कहा-'ओह माय गॉड यह भयानक खबर है।' शेफ विक्की रत्नानी ने कहा-'सुनकर दुख हुआ। ओम शांति।' कपिल शर्मा ने लिखा-'ओम शांति।' शेफ विनीत ने लिखा-'किसी प्रिय को खोने का दर्द बड़ा है। उसकी प्यारी यादें हमेशा बनी रहेंगी और वह अभी भी आपको स्वर्ग से बचाएगी। मजबूत रहो। ओम शांति।' शेफ रणवीर बराड़ और एक्टर गौतम रोडे ने भी दुख प्रकट किया। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News