बॉडीकॉन ड्रेस में Monalisa ने ढ़ाया कहर! कातिलाना अदाओं पर दिल हारे फैंस

Friday, Feb 21, 2025-03:17 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : महाकुंभ 2025 में रातोंरात फेमस हुई 16 साल की मोनालिसा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फूल बेचने वाली यह लड़की इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं और उनके नाम से कई फैन पेज भी बनाए जा चुके हैं। लेकिन इस बार वायरल हो रहा वीडियो देखकर लोग चौंक गए, क्योंकि इसमें मोनालिसा का लुक पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है।

क्या सच में मोनालिसा का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन?

वायरल वीडियो में एक लड़की येलो ट्यूब बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही है और कॉन्फिडेंटली पोज दे रही है। इस वीडियो को देखकर लोग कहने लगे कि मोनालिसा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है। लेकिन जब इसकी सच्चाई सामने आई, तो सब हैरान रह गए।

View this post on Instagram

A post shared by mona bhosle (@monalisakumbh84)

असल में, यह वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी का है। इसे   Deepfake Technology से एडिट किया गया है, जिसमें मोनालिसा का चेहरा जोड़ दिया गया। यानी, यह वीडियो पूरी तरह से फेक है और इसका मोनालिसा से कोई लेना-देना नहीं है।           

View this post on Instagram

A post shared by Wamiqa Gabbi (@wamiqagabbi)

मोनालिसा की बढ़ती पॉपुलैरिटी और परेशान परिवार

महाकुंभ मेले में अचानक फेमस होने के बाद मोनालिसा और उनका परिवार काफी परेशान हो गया था। बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचने लगे, जिससे उन्हें प्राइवेसी नहीं मिल पा रही थी। इसी वजह से उन्होंने प्रयागराज छोड़कर मध्य प्रदेश के खारगोन जिले के महेश्वर लौटने का फैसला किया।

मोनालिसा की जल्द होगी बॉलीवुड में एंट्री

मोनालिसा की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोश मिश्रा ने उन्हें अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘The Diary of Manipur’ में कास्ट किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा की और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।



 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News