फैंस के लिए खुशखबरी:''जिंदा और सही-सलामत हैं Mr Bean'', ट्व‍िटर पर उड़ी 66 के रोवन ए‍टकिंसन के निधन की खबर से मचा था हंगामा

Wednesday, Nov 24, 2021-10:18 AM (IST)

लंदन: सोशल मीडिया पर कब किसके बारे में क्या अफवाह उड़ जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है। लोगों की गॉसिप्स का शिकार सबसे ज्यादा स्टार्स होते हैं। कभी किसी की झूठी अफेयर की खबर उड़ने लगती है तो कभी किसी की मौत की चर्चा जोरों पर रहती है। ऐसा ही खबर मिस्टर बीन यानि हॉलीवुड एक्टर रोवन एटकिंसन को लेकर आई जिसने फैंस को परेशान कर दिया।

PunjabKesari

खबर थी कि 66 साल की उम्र के रोवन का निधन हो गया है। जैसी ही ये खबर सामने आई फैंस के बीच कोहराम मच गया। जहां कुछ सोशल मीडिया पर पूछने लगे कि क्या सच में रोवन की मौत हो गई है? कई लोगों ने तो बिना खबर की सत्यता की जांच किए ही उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इन सबके बाद रोवन एटकिंसन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। लेकिन हम आपको बता दें कि मिस्टर बीन की मौत की खबरें सच नहीं बल्कि महज अफवाह हैं। वे ना केवल जिंदा हैं बल्कि पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं।

PunjabKesari

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये अफवाह एक ट्विटर हैंडल ने उड़ाई जो अमेरिकी न्‍यूज चैनल फॉक्स न्यूज होने का दावा कर रहा था। यहीं से रोवन की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। इस फर्जी ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में एक स्पैम लिंक भी दिया गया था और भावुकता में इस लिंक पर क्लिक करने वाले लोग इस स्‍पैम का श‍िकार हो गए। 

PunjabKesari

वैसे ये पहली बार नहीं है जब मिस्टर बीन के निधन की खबर उड़ी हो। बता दें कि मिस्टर बीन की मौत को लेकर ऐसी ही खबर साल 2018 में भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस वक्त भी उनकी मौत की झूठी खबर को लोगों ने सच मान लिया था।

PunjabKesari

इससे पहले 2016 में भी कुछ लोगों ने ऐसी ही खबर फैलाई थी जिसमें मिस्टर बीन द्वारा आत्महत्या करने का दावा किया जा रहा था। बता दें कि 'मिस्टर बीन' का किरदार टीवी पर पहली बार 1990 में दिखाई दिया था। इसके बाद ये किरदार धीरे-धीरे दुनियाभर में मशहूर हो गया।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News