मां बनने के बाद पहली ही फिल्म में बोल्ड किरदार निभा चुकी मुनमुन सेन के बारे में जानें कुछ रोचक बातें
Wednesday, Mar 28, 2018-10:12 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस मुनमुन सेन आज अपना 64वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही है। 28 मार्च 1948 को कोलकाता में जन्मी मुनमुन की मां सुचित्रा सेन का बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा में एक बड़ा नाम था। उनके पिता रईस बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते थे।
मुनमुन के पूर्वज त्रिपुरा के राजघराने से थे। मुनमुन ने अपनी पढ़ाई लोरेटो कॉन्वेंट शिलॉन्ग और लोरेटो हाउस कलकत्ता में पूरी की। इसके बाद वे इंग्लैंड चली गईं और समरवील कॉलेज ऑक्सफोर्ड से अपना ग्रेजुएशन किया।
मुनमुन बचपन से ही काफी प्रतिभाशाली थीं। उन्होंने देश के नामचीन पेंटर जेमिनी रॉय से पेंटिंग भी सीखी थी। फिल्म 'अंदर बाहर' से मुनमुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। मुनमुन उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने शादी के बाद फिल्म में करियर शुरू किया। इस दौरान वे एक बच्चे की मां भी बन चुकी थीं। पहली ही फिल्म में उनका किरदार बहुत बोल्ड था।
सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और मराठी फिल्मों में भी उन्होंने अभिनय किया। उनकी मां सुचित्रा सेन बंगाली सिनेमा की सुपरस्टार थीं और बॉलीवुड में भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
बता दें कि मुनमुन ने 1978 में भारतदेव वर्मा से शादी की थी। उनके पति का उनके फिल्मी करियर में बड़ा योगदान रहा। अपने करियर में जो भी मुकाम मुनमुन ने हासिल किया उसका श्रेय वो अपने पति को देती हैं। मुनमुन की दो बेटियां राइमा सेन और रिया सेन हैं। दोनों ही फिल्मों में और मॉडलिंग में काफी सक्रिय हैं। मुनमुन ने पॉलिटिक्स में भी कदम रखा। वे तृणमुल कांग्रेस की सदस्य बनीं और उसके बाद सांसद भी बन गईं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
होम्बले फिल्म्स की कंतारा चैप्टर 1 में कणकवती का किरदार निभाएंगी रुक्मिणी वसंत, जारी किया फर्स्ट लुक
