रेड बिकिनी में बेहद हॉट नजर आईं नेहा, पति संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Sunday, Aug 25, 2019-05:29 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस नेहा धूपिया 27 अगस्त 39वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। इन दिनों एक्ट्रेस पति अंगद बेदी के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। दोनों को इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक माना जाता है। नेहा और अंगद एक दूसरे को प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में एक बार फिर नेहा ने पति अंगद के साथ अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर शेयर हुई इन तस्वीरों में नेहा रेड एंड व्हाइट कलर की बिकिनी में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। अंगद सेल्फी क्लिक कर रहे हैं और नेहा अपने पति के पीछे खड़े होकर पोज दे रही हैं।
बता दें कि नेहा और अंगद ने करीब 1 साल डेटिंग के बाद कपल ने 10 मई को अचानक शादी कर ली। गुपचुप हुई दोनों की शादी की खबर सुनकर सभी हैरान रह गए। मीडिया में ये खबरें तक आईं थी दोनों ने शादी इसलिए की क्योंकि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी।
हालांकि, दोनों ने इस बात को सिरे से नकार दिया था लेकिन बाद में नेहा के ही शो में अंगद ने माना कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। नेहा ने शादी के 6 महीने बाद ही बेटी मेहर को जन्म दिया। अब नेहा अपनी शादीशुदा और मदरहुड लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा इन दिनों एमटीवी Roadies सीजन 16 में बतौर जज की भूमिका निभा रही हैं।