सास-ससुर,मम्मी-पापा और पति रोहनप्रीत संग हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुईं नेहा कक्कड़, दर्शन के बाद चेहरे पर साफ दिखा सुकून

Thursday, Oct 06, 2022-09:14 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों पति रोहनप्रीत सिंह के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजाॅय कर रही हैं। वह अक्सर रोहनप्रीत और फैमिली संग बिताए पलों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। नेहा हाल ही में पति रोहनप्रीत,ससुराल वालों और मायके वालों के साथ अमृतसर पहुंची। अमृतसर पहुंचते ही उन्होंने फैमिली वालों के साथ धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें नेहा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

पहली तस्वीर में नेहा रोहनप्रीत के साथ नजर आ रही हैं। दोनों गुरुद्वारे के सामने हाथ जोड़ खड़े नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो नेहा ग्रीन सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को लाइट मेकअप और चोकर से कंप्लीट किया है। नेहा ने अपने सिर को दुपट्टे से कवर किया है।

PunjabKesari

वहीं रोहन व्हाइट टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में नेहा सास, ससुर, मां, पापा, पति और फैमिली के बाकि सदस्यों के साथ पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ नेहा ने लिखा-'आखिरकार हमएक साथ दरबार साहब गए।  बाबा जी तक इतनी आसानी से पहुंचने में हमारी मदद करने वाले भक्तों, सारी संगत सुरक्षा करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।

PunjabKesari

मैं बाबा जी को करीब से देखकर और मेरे पास में रोहू को पाकर इतनी गर्मजोशी से मेरा हाथ पकड़कर और बाबा जी को धन्यवाद देते हुए सुनकर भावुक हो गई।  

PunjabKesari

बाबा जी इससे मेरी शादी करवाने के लिए शुक्रिया मैंने बहुत प्यार और धन्य महसूस किया। बहुत अच्छा लगा.. यह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक था। मुझे रोहू देने के लिए धन्यवाद बाबा जी ️ धन्यवाद बाबा जी हर चीज के लिए..
बहुत सुकून मिला। फैंस नेहा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो नेहा इन दिनों 'इंडियन आइडल 13' में नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी जज की कुर्सी पर हैं। शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

इसके अलावा नेहा इन दिनों अपने हालिया रिलीज हुए साॅन्ग सजना को लेकर चर्चा में हैं। सजना साॅन्ग फाल्गुनी पाठक के गाने मैंने पायल जो छनकाई का रीमेक है। नेहा का ये साॅन्ग लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं ऑरिजनल साॅन्ग की सिंगर फाल्गुनी पाठक ने भी नेहा को खूब खरी खोटी सुनाई। 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News