मराठी मुलगी बन अंकिता ने पति विक्की संग दिए पोज,नौवारी साड़ी, महाराष्ट्रन नथ पहन पूजा के लिए कुछ यूं सजी नई नवेली दुल्हन

Saturday, Dec 25, 2021-08:54 AM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कुछ हफ्ते पहले बाॅयफ्रेंड विक्की जैन के साथ ग्रैंड वेडिंग की। इस शादी में उनके परिवार और दोस्तों ने भाग लिया। कपल की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट धमाल मचा दिया। वहीं शुक्रवार को अंकिता ने विक्की संग अपना कुछ तस्वीरें शेयर की।

PunjabKesari

तस्वीरों में सभी का मराठी लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में अंकिता पारंपरिक महाराष्ट्रियन दुल्हन बने नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो अंकिता ने येलो कलर की नौवारी साड़ी पहनी हैं, जिसमें रेड बार्डर था।

PunjabKesari

साड़ी में अंकिता बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। गले में हैवी नेकलेस, कान में झुमके और नाक में महाराष्ट्रन नथनी पहन नई नवेली दुल्हन अंकिता काफी जच रही हैं। इसके अलावा अंकिता ने हरी चूड़ियों के साथ गोल्ड के कड़े पहने हैं।

PunjabKesari

माथे पर टीका, बालों का बन बनाकर गजरा लगाए अंकिता चौदवीं का चांद लग रही हैं। वहीं विक्की जैन कुर्ता पायजामा में नजर आए। दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे।

PunjabKesari

मराठी मुल्गी बन अंकिता स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। तस्वीरों में अंकिता कभी अअपने पति विक्की जैन को बड़े ही प्यार से निहारती हुईं नजर आ रही हैं तो कभी बड़े ही प्यार से पिया की बातों पर हंसती हुई नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

अंकिता औरजैन एक-दूसरे के साथ जमकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। विक्की भी बड़े ही प्यार से अंकिता को हंसते हुए देख रहे हैं। फैंस अंकिता की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी 14 दिसंबर को मुंबई के होटल में हुई थी। उनकी शादी में टेलीविजन की कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस और उनके दोस्त शामिल हुए थे। दुल्हन बनी अंकिता गोल्डन रंग के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। कपल की हल्दी से लेकर शादी और मेहंदी तक की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

 

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News