भाई जो के तलाक के बाद हरदम अलर्ट रहते हैं निक जोनस, प्रियंका संग मैरिड लाइफ को हैप्पी रखने पर करते हैं काफी फोकस

Monday, Feb 24, 2025-12:49 PM (IST)

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतते हैं। हाल ही में कपल के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि निक जोनस प्रियंका संग अपनी मैरिड लाइफ को खुशहाल रखने पर काफी फोकस रखते हैं। वो अपने भाई जो जोनस के सोफी टर्नर से हुए तलाक के बाद काफी अलर्ट होकर कदम उठाते हैं।


एक सूत्र ने बताया कि निक जोनस ने अपने भाई जो जोनस के तलाक से बहुत सीखा है। वो कोशिश करते हैं कि वो वैसी गलतिया न दोहराए और अपने तरीकों पर टिके रहे।


सोर्स ने ये भी कहा कि निक अपने रिश्ते को अपनी शर्तों पर चलाते हैं और इस तरह प्रियंका संग वे उन मुश्किलों से बचने में कामयाब रहे हैं, जिनका सामना उनके सर्कल के कपल्स आमतौर पर करते आ रहे थे।

 

निकयांका के दोस्त ने कहा- 'ऐसा नहीं है कि वो प्रियंका से बेतुकी मांग करते हैं, बल्कि वो खुद को एक पति और पार्टनर के तौर पर हाई स्टैंडर्ड रखते हैं। वो ऐसा शख्स नहीं है जिसे आपको कचरा बाहर निकालने या गंदे बर्तन धोने के लिए परेशान करना पड़े। सच कहूं तो, वो प्रियंका के मुकाबले थोड़े ज्यादा घरेलू हैं। प्रियंका को काम के लिए ट्रैवल करना और नए लोगों से मिलना पसंद है और निक इस तरह की चीजों के लिए उससे कुछ कम खुले हैं।'

उसने आगे कहा- 'वो एक फॉर्मर चाइल्ड आर्टिस्ट होने के साथ आने वाली मुश्किलों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं और उन्होंने अपने काम और सेल्फ डिसीप्लिन को बहुत हद तक सुधारा है, क्योंकि वो चेतावनी देने वाली कहानी नहीं बनना चाहते हैं और वो बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं कि उनकी शादी उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी की भेंट चढ़ जाए।'


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News