‘मेरी लाइफ ने उसे पा लिया…बहन अंशुला की सगाई पर खुश हुए अर्जुन कपूर, खास मौके पर खली इस शख्स की कमी, पोस्ट वायरल

Friday, Jul 04, 2025-10:34 AM (IST)

मुंबई. बी-टाउन के कपूर खानदान में इस वक्त खुशियों का माहौल है, क्योंकि हाल ही में अर्जुन कपूर की बहन ने सगाई कर है। जी हां, अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है। बहन की जिंदगी के इस खास दिन के लिए अर्जुन बेहद खुश हैं और इमोशनल भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने  इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंशुला की सगाई पर अपने दिल की बात शेयर की है।


अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर छोटी बहन अंशुला कपूर की सगाई की तस्वीरें शेयर की और  इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘मेरी लाइफ ने उसे हमेशा के लिए पा लिया है। आप दोनों के लिए हमेशा खुशियों की कामना @anshulakapoor @rohanthakkar1511। आज मां की थोड़ी सी याद आई। आप दोनों को प्यार।’

PunjabKesari

इस खास मौके पर अर्जुन जहां बेहद खुश नजर आए, वहीं उन्हें मां की कमी भी बेहद महसूस हुई।


दूसरी तरफ अंशुला की सगाई से उनकी बहनों एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की।


 


अंशुला कपूर की लव लाइफ
गौरतलब है कि अंशुला कपूर पिछले कई सालों से स्क्रिप्ट राइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही थीं। दोनों की मुलाकात एक ऐप के जरिए हुई थी और अब दोनों ने एक दूजे संग सगाई भी कर ली है। इस खास पल के लिए फैंस कपल को खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को अब उनकी शादी का इंतजार है।
   


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News