डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं नोरा फतेही, आपत्ति जताते हुए बोलीं- ''मैं पूरी तरह शॉक्ड हूं''

Sunday, Jan 21, 2024-11:10 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में डीपफेक वीडियो के मामले आए दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक बॉलीवुड की कई जानी मानी एक्ट्रेसेस इस स्कैम का शिकार हो चुकी हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का एक डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर नोरा का रिएक्शन भी सामने आया है।

PunjabKesari


दरअसल, लुलुमेलोन नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर नोरा का एक डीपफेक वीडियो शेयर किया है, जो ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर है। इस वीडियो को नोरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए इसे पूरी तरह फेक बताया है और साथ ही लिखा- इसे देखकर मैं पूरी तरह से शॉक्ड हूं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lulumelon Official (@lulumelon.official)

बता दें कि नोरा फतेही से पहले रश्मिका मंदाना, काजोल और आलिया भट्ट डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुकी हैं। 

 

वहीं, नोरा फतेही के काम की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म क्रैक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में नोरा एक्टर विद्युत जामवाल के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।
  
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News