योगा इवेंट में दूसरों से जुते उतरवाने पर ट्रोल हुईं नुसरत भरूचा, लोग बोले- इतनी फिट हैं फिर भी झुक नहीं सकतीं?

Monday, Jun 23, 2025-03:50 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इन दिनों अपनी फिल्मों या प्रोजेक्ट्स से ज़्यादा अपने  व्यवहार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक्ट्रेस एक योगा इवेंट में शामिल हुईं, जहां उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अपने पैर के जूते किसी और से उतरवाने के लिए नुसरत को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
 


वीडियो में देखा जा सकता है कि नुसरत योग शुरू करने से पहले अपने जूते खुद न उतारकर एक वॉलंटियर से उतरवाती हैं। यह देखकर लोग भड़क गए, खासकर ऐसे कार्यक्रम में जो स्वअनुशासन, आत्मनिर्भरता और विनम्रता को बढ़ावा देता है। लोगों ने इसे "वीआईपी कल्चर" का उदाहरण बताया और एक्ट्रेस पर घमंडी व्यवहार का आरोप लगाया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा: “अगर उन्हें योग करना है तो जूते खुद क्यों नहीं उतार सकतीं? क्या ये योग का ही हिस्सा नहीं है?”

दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा: “मैडम इतनी फिट हैं फिर भी खुद झुक नहीं सकतीं?”

एक अन्य लिखा- “ये असभ्यता है। दूसरों से अपने जूते उतरवाना क्या शोभा देता है?”

कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या किसी आम इंसान को भी इस तरह की सुविधा मिलती, या ये केवल "सेलिब्रिटी विशेषाधिकार" है।

पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब नुसरत भरुचा अपने व्यवहार को लेकर विवादों में आई हों। कुछ दिनों पहले ही एक फैशन शो के दौरान उन्होंने रैंप पर साथ चल रही एक मॉडल को पीछे खींच दिया था, जिससे उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News