श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी जाह्नवी कपूर ने किए तिरुपति के दर्शन, खास तस्वीरें शेयर कर दिवंगत मां को किया विश

Tuesday, Aug 13, 2024-01:57 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वाले हमेशा उन्हें याद करते रहते हैं। उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर हमेशा अपनी मां की यादों को दिल में संजोकर रखती हैं। अब हाल ही में मां श्रीदेवी की 61वीं बर्थ एनिवर्सरी पर जाह्नवी और खुशी उन्हें याद करती नजर आ रही हैं और इस मौके पर उन्होंने खास पोस्ट भी शेयर की है।

PunjabKesari

दरअसल, जाह्नवी कपूर हर साल अपनी मां के हर बर्थडे पर तिरुमाला तिरुपति दर्शन करने जाती हैं और इस बार भी वह भगवान वेंकटेश के दर्शन के लिए तिरुपति पहुंचीं। इस दौरान वह येलो कलर की साड़ी में साउथ इंडियन लुक कैरी किए नजर आईं और बेहद खूबसूरत लगीं। मंदिर की सीढ़ियों, मां संग अपने बचपन और लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में श्रीदेवी को बर्थडे विश करते हुए लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मम्मी, आई लव यू।

PunjabKesari


फैंस जाह्नवी कपूर के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर दिवंगत एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें, बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी साल 2018 में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनकी निधन दुबई में हुआ था, जहां वह शादी अटैंड करने गई थीं। उनके अचानक निधन की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया था। वहीं, अगर आज वह इस दुनिया में होती तो अपना 61वां बर्थडे मनातीं।

 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News