फैमिली संग महाकुंभ में पहुंचे पंकज त्रिपाठी ने किया गंगा स्नान, पत्नी और बेटी के साथ देसी अवतार में मिर्जापुर एक्टर

Friday, Feb 14, 2025-08:56 AM (IST)

मुंबई. यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में सेलेब्स का आना लगातार जारी है। अब तक कई बड़ी हस्तियां संगम में आस्था की डुबकी लगाकर धन्य हो गई हैं और अपने एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में हाल ही में मिर्जापुर के एक्टर पंकज त्रिपाठी भी अपनी फैमिली संग कुंभ में गंगा स्नान करने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Preview

 

इन तस्वीरों में पंकज त्रिपाठी और उनका परिवार संगम में डुबकी लगाते हुए दिख रहा है। इस दौरान एक्टर की बेटी व्हाइट सूट में बेहद सिंपल लुक में दिखी। 

Preview


वहीं, पकंज त्रिपाठी भी अपनी पत्नी संग ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। जहां उनकी पत्नी साड़ी में गजब लगीं, वहीं एक्टर ब्लू कुर्ता में देसी वाइब देते दिखे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mridula Tripathi (@mrids_)

फैंस एक्टर की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Preview

पंकज त्रिपाठी के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक खास पहचान बनाई है। उनकी आखिरी फिल्म 'स्त्री 2' थी, जिसमें वह राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ नजर आए थे।  


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News