पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने जुड़वा बच्चों का किया नामकरण, शेयर की सेरेमनी की झलक

Wednesday, Sep 06, 2023-04:36 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर टीवी कपल पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। पंखुड़ी ने 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिसका अब उन्होंने नामकरण किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों के नामकरण संस्कार की एक वीडियो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari

 

पंखुड़ी अवस्थी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर नामकरण सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पंखुड़ी अपने पति गौतम के साथ बैठी नजर आ रही हैं। नामकरण के लिए पूजा की जा रही है। इस पूजा ने कपल के फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। इस दौरन कपल बेहद खुश लग रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Alldatmatterz (@instanews.adm)

बता दें कि पंखुड़ी अवस्थी ने बेबी गर्ल और बेबी बॉय को जन्म दिया है। शादी के 5 साल बाद दो बच्चों के पेरेंट्स बन कपल बेहद खुश है।

PunjabKesari

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो पंखुड़ी अवस्थी ने 2020 में बॉलीवुड डेब्यू किया था।वो फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आई थीं। इसके अलावा वह मैडम सर, ये रिश्ता क्या कहलाता है, लाल इश्क, कौन है?, सूर्यपुत्र कर्ण जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News