ब्राउन आउटफिट में सोनम कपूर का बॉसी लुक, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती मॉम-टू-बी के चेहरे पर दिखा अलग ही Glow

Sunday, Feb 08, 2026-03:30 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज से गुजर रही हैं। वह जल्द ही सोनम कपूर पति आनंद आहुजा के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में वह अपने इस दौर को फुल एंजॉय करते हुए जी रही हैं। इसी बीच हाल ही में सोनम ने लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

SaveClip

40 साल की उम्र में सोनम कपूर एक बार फिर मातृत्व का सुख लेने जा रही हैं। सामने आई नई तस्वीरों में वह बेहद कॉन्फिडेंट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनका स्टाइल और ग्रेस फैंस का दिल जीत रहा है।
SaveClip

 
फोटोशूट में सोनम कपूर ब्राउन कलर की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग जैकेट कैरी की है। यह आउटफिट उन्हें एक एलिगेंट और बॉसी लुक दे रहा है। अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने कैमरे के सामने कई शानदार पोज दिए। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है, जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

 
जैसे ही सोनम कपूर की ये तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर छा गईं। फैंस लगातार कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कोई उनके स्टाइल की सराहना कर रहा है तो कोई उनके चेहरे के ग्लो पर फिदा नजर आ रहा है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं और कहा जा रहा है कि वह मार्च 2026 के आसपास अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले सोनम ने 20 अगस्त, 2022 में अपने पहले बेबी यानी बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है। एक्ट्रेस ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहुजा संग शादी रचाई थी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News