सिल्वर एक्सेसरीज और बॉडीकॉन ड्रेस में दीपिका का ग्लैमरस अवतार, कैमरे के सामने दिए मदमस्त पोज
Sunday, Feb 08, 2026-12:02 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड की स्टाइल आइकन और ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दीपिका अक्सर अपनी खूबसूरत और एलिगेंट तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में उनका लुक बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रहा है। ब्लैक ड्रेस उनके फिगर को खूबसूरती से हाईलाइट कर रही है, जिससे उनका कॉन्फिडेंस और ग्रेस साफ झलक रहा है।

अपने इस लुक को और खास बनाने के लिए दीपिका ने सिल्वर एक्सेसरीज कैरी की हैं। ये एक्सेसरीज उनके आउटफिट के साथ परफेक्टली मैच कर रही हैं और पूरे लुक को रॉयल टच दे रही हैं। एक्सेसरीज के साथ उनका स्टाइल और भी अट्रैक्टिव लग रहा है।

वहीं, अपने मेकअप को दीपिका ने मिनिमल रखा है, जिससे उनका नैचुरल ब्यूटी चार्म उभरकर सामने आ रहा है।

स्लीक बन हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को क्लासी और एलिगेंट बना दिया है। सादगी और स्टाइल का यह कॉम्बिनेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

तस्वीरों में दीपिका ने अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। हर फोटो में उनका कॉन्फिडेंस और स्टार पावर अलग ही दिखाई दे रही है। उनके हर एक्सप्रेशन और पोज पर फैंस फिदा हो गए हैं।

जैसे ही दीपिका पादुकोण का यह पोस्ट सामने आया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स लगातार कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
