हाथों की छाप..आल्ता लगे पैर..चावल भरा क्लश गिरा नई नवेली दुल्हन ने किया गृहप्रवेश, राघव की मां ने यूं उतारी बहू परिणीति आरती

Friday, Oct 06, 2023-07:29 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा में अपने जीवन का प्यार मिला। एक्ट्रेस जिसे यकीन था कि वह किसी राजनेता से कभी शादी नहीं करेगी आखिर में उन्होंने एक पाॅलिटिशियन को ही अपने जीवन साथी के रूप में चुना।

PunjabKesari

 

कपल ने इसी साल राजस्थान के उदयपुर में 24 सितंबर को शादी रचाई। उनकी शादी के जश्न की तस्वीरें और वीडियो अभी भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच नई नवेली दुल्हन परिणीति का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह ससुराल में गृहप्रवेश करती दिख रही हैं।

PunjabKesari

एक नई दुल्हन उस नए घर में सम्मान के अलावा कुछ नहीं मांगती, जहां उसकी शादी होती है। वहीं परिणीति चोपड़ा का न सिर्फ उनके ससुराल वालों ने शानदार स्वागत किया बल्कि उन पर खूब प्यार भी लुटाया। सामने आए वीडियो में परिणीति ग्रीन कलर के सूट में नजर आ रही हैं जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। हाथों में पिया के नाम की  मेहंदी,गले का मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर सजाए परिणीति एकदम चांद का टुकड़ा लग रही हैं। 

PunjabKesari

वीडियो में सासू मां को बहू परिणीति की आरती उतार रही हैं। इसके बादनई बहू परिणीति को दीवार पर अपने हाथों की छाप बनाते हुए भी देखा, जिसे शुभ माना जाता है। एक्ट्रेस सबसे पहले चावलों से भरे कल्श को गिराती हैं और इसके बाद आल्ते की थाल में पैर रख ससुराल में प्रवेश करती हैं।

PunjabKesari

कपल को प्यारे गेम खेलते हुए भी देखा गया, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में जानकारी दी। हम परिणीति और राघव को रिंग रसम खेलते हुए भी देख सकते हैं, जिसमें एक अंगूठी को पानी और दूध के कटोरे में डुबोया जाता है, और नवविवाहित जोड़े को अंगूठी की तलाश करनी होती है। फैंस परिणीति के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News