हाथों में कलीरे और चूड़ा पहन खिलखिला उठीं परिणीति, येलो सूट में अपनी शादी की रस्मों में 'मिसेज चड्ढा' ने खूब लगाई थी रौनक

Thursday, Oct 26, 2023-01:38 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बाद हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। कपल की शादी को पूरे 33 दिन हो चुके हैं और अब तक भी वह अपनी वेडिंग फोटोज को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने  अपनी चूड़ा सेरेमनी की कुछ अनसीन फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गईं।


PunjabKesari


परिणीति द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अपनी चूड़ा सेरेमनी में वह बेहद खूब नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि फूलों से सजे वेन्यू में बैठी परिणीति पर फूलों की बरसात हो रही हैं और एक्ट्रेस खिलखिलाकर हंसती हुईं अपने कलीरे फ्लॉन्ट कर रही हैं।

PunjabKesari

 

दूसरी तस्वीर में उनका खूबसूरत लाइट पिंक चूड़ा नजर आ रहा है, जबकि तीसरी फोटो में उन्होंने चूड़ा कपड़े से ढका हुआ है और अपने दोनों हाथों को देख रही हैं।

PunjabKesari

 

अन्य तस्वीरों में परी अपनी फैमिली संग शादी की सारी रस्में निभाती बेहद खुश दिख रही हैं।

PunjabKesari

 

इस दौरान वह येलो आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari


बता दें, परिणीति चोपड़ा ने 23 सितंबर को आप नेता राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए थे। कपल की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में धूमधाम से हुई थी।

PunjabKesari

 


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News