पिता बने ''TRP मामा'' परितोष त्रिपाठी, पत्नी मीनाक्षी ने दिया नन्हीं परी को जन्म

Sunday, May 25, 2025-12:29 PM (IST)

मुंबई. टीवी जगत में 'टीआरपी मामा' के नाम से मशहूर एक्टर और होस्ट परितोष त्रिपाठी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर हाल ही में पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी चंद ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को परितोष ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है।

PunjabKesari


परितोष और मीनाक्षी ने दिसंबर 2024 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और अब मई 2025 में वह पेरेंट्स बन गए हैं। पेरेंट्स बनने पर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

PunjabKesari

परितोष ने इस खास पल को और भी यादगार बनाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने एक संस्कृत श्लोक और एक गहरे भाव से भरी हिंदी पंक्ति के माध्यम से अपने दिल की बात कही।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Paritosh Tripathi (@iamparitoshtripathi)

उन्होंने लिखा- ''उपाध्यायान् दशाचार्य आचार्याणां शतं पिता । सहस्रं तु पितॄन् माता गौरवेणातिरिच्यते ॥” #बिटिया,बहुत बोलने वाला, चुपचाप है।
बरसती आँखे कह रहीं
वो बिटिया का बाप है''

एक्टर का ये पोस्ट सामने आते ही उन्हें फैंस और करीबी रिश्तेदारों-दोस्तों की लगातार बधाइयां मिलने लग गईं।


PunjabKesari

 
2022 में रचाई थी शादी

परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी चंद ने 9 दिसंबर, 2022 को देहरादून, उत्तराखंड में शादी की थी और करीब 3 साल के भीतर ये कपल एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बन गए हैं।

'सुपर डांसर' से मिली पहचान
बता दें, परितोष त्रिपाठी को खासतौर पर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' के मंच पर उनके होस्टिंग स्टाइल और अनोखे अंदाज़ के लिए जाना जाता है। अपनी सहज कॉमेडी, शायरी और मस्ती से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।


  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News