रिसेप्शन पार्टी में पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखीं मोहिना कुमारी, दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी

Friday, Nov 29, 2019-04:35 PM (IST)

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस और राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं मोहिना कुमारी सिंह ने बीते महीने ही उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए। मोहिना की शादी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं।

PunjabKesari

वहीं 28 नवंबर को कपल ने दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया गया था। पीएम भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।

PunjabKesari

इस रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। मोहिना कुमारी सिंह ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी और मेहमानों के साथ ली गई सेल्फी पोस्ट की है।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो पिंक कलर के लहंगा चोली में खूबसूरत दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ हैवी ज्वैलरी मोहिना पर काफी जच रहा था। मोहिना के रिसेप्शन की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखा गया था। मोहिना रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। 
PunjabKesari

 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News