मोहनीश बहल की बेटी है बेहद ग्लैमरस, जल्द ही बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे सलमान
Sunday, Jul 29, 2018-05:34 PM (IST)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। प्रनूतन को सुपरस्टार सलमान अपने बैनर के तले बन रही फिल्म से लॉन्च करेंगे। प्रनतून दिग्गज एक्ट्रेस नूतन की पोती हैं।

सामने आई तस्वीरों में प्रनूतन बेहद ही ग्लैमरस लग रही है। उनकी डेब्यू फिल्म को नितिन कक्कड़ डायरेक्ट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रनूतन की इस फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू होगी।

बता दें कि मोहनीश और सलमान कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। जिनमें ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ आैर ‘मैंने प्यार किया’ समेत कई फिल्में शामिल हैंं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं।

सलमान मोहनीश को अपना बड़ा भाई मानते हैं। हाल ही में सलमान ने ये घोषणा की थी कि वे अपने बचपन के दोस्त के बेटे जहीर इकबाल को भी बॉलीवुड में जल्द ही लॉन्च करेंगे।


