Bollywood Top News:प्रियंका की भाभी को लगी पिया के नाम की मेहंदी... सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात
Wednesday, Feb 05, 2025-09:23 PM (IST)
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के घर जश्न का माहौल है। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा घोड़ी चढ़ने वाले हैं। ऐसे में काम से ब्रेक लेकर प्रियंका बेटी मालती चोपड़ा संग मुंबई आई हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। दुल्हनिया के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लग गई है। इसके अलावा कपल की हल्दी सेरेमनी भी हो गई है। इसके अलावा एक्ट्रेस पार्वती नायर ने अपने सपनों के राजकुमार संग सगाई कर ली है। दूसरी ओर हाल ही में सोनू सूद ने एक नेक काम के सिलसिले में सोनू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की और राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चार एम्बुलेंस दान की। पढ़ें बाॅलीवुड से जुड़ी खबरें...
प्रियंका चोपड़ा के घर जश्न का माहौल है। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा घोड़ी चढ़ने वाले हैं। ऐसे में काम से ब्रेक लेकर प्रियंका बेटी मालती चोपड़ा संग मुंबई आई हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। मंगलवार को देसी गर्ल भाई की शादी का शगुन लेकर जाती दिखीं। वहीं इसी शाम प्रियंका भाई के नाम की मेहंदी लेकर दुल्हनिया नीलम उपाध्या के घर पहुंची थीं। अब दुल्हनिया के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लग गई है। मेहंदी की कुछ तस्वीरें नीलम ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। तस्वीरों में नीलम कैंडिड मोड में दिखी। हरे रंगे के शरारा सूट में वह बेहद प्यारी लगी। नीलम ने अपनी मेहंदी में खूब मस्ती की। नई दुल्हनिया के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है।
राखी सावंत से साथ निकाह पढ़ना चाहते हैं धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती,बोले- मां को इज्जत देगी तो
राखी सावंत इस समय वह अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। राखी सावंत ने हाल ही ऐलान किया था कि वह पाकिस्तान की बहू बनेंगी और डोडी खान से शादी करेंगी जो पाकिस्तानी एक्टर और बिजनसमैन हैं लेकिन डोडी खान ने निकाह से मना कर दिया। वहीं अब डोडी खान के अलावा एक और शख्स सामने आया है, जो राखी सावंत को अपनी बीवी बनाना चाहता है। यह हैं पाकिस्तान के इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती कवी।
बी-टाउन में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। जहां कुछ स्टार्स ने इस साल अपने प्यार संग सात फेरे लिए। वहीं कुछ स्टार्स जल्द ही अपनी नई जिंदगी में कदम रखने वाले हैं। अब 32 साल की एक्ट्रेस पार्वती नायर ने अपने सपनों के राजकुमार संग सगाई कर ली है। 'द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम' में थलपति विजय के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस पार्वती नायर ने चेन्नई के एक बिजनेसमैन आश्रित अशोक से सगाई की है। सगाई की तस्वीरें हसीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
सोमवार को संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड्स 2025 का आयोजन हुआ। लॉस एंजिलिस में आयोजित समारोह में बियोंसे से लेकर शकीरा तक को अवॉर्ड्स मिले। इस दौरान उन कलाकारों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई,जिनका निधन पिछले साल हुआ था। हालांकि भारतीय तबला वादक दिवंगत जाकिर हुसैन का इसमें जिक्र नहीं किया गया जबकि वह 4 बार ग्रैमी जीत चुके थे। अब सिंगर अदनान सामी इस बात से बुरी तरह खफा हो गए हैं। उन्होंने ग्रैमी वालों को लताड़ लगाई है और कहा है कि उन्हें शर्म आनी चाहिए।
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। खबर है कि कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर गोलीबारी हुई है।कुछ हमलावरों ने सिंगर के बंगले पर फायरिंग की और फरार हो गए। वारदात के बाद जहां कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट भी वायरल हो गया है। फायरिंग के बाद आरोपियों ने एक पोस्ट शेयर कर घटना की जिम्मेदारी ली। भुल्लर गैंग ने अपने कथित पोस्ट में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी नाम लिया है जिनकी 2022 में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
सुभाष घई ने बांद्रा वेस्ट में खरीदा 24 करोड़ अपार्टमेंट, हफ्तेभर पहले बेचा था 12Cr का फ्लैट
बॉलीवुड स्टार्स अक्सर प्रॉपर्टी में खूब निवेश करते हैं। बीते कई महीनों से अमिताभ बच्चन से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक ने अपने अपार्टमेंट करोड़ों के फायदे में बेचे हैं। अब फिल्ममेकर सुभाष घई ने मुंबई के बांद्रा में एक हाई-एंड अपार्टमेंट खरीदा है। इसकी कीमत 24 करोड़ बताई जा रही है।
एक्टर सोनू सूद अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी नेकदिली के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक नेक काम के सिलसिले में सोनू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की और राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चार एम्बुलेंस दान की। इस नेक कार्य के लिए सोनू सूद ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायडू का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।
जावेद अख्तर मानहानि मामलाः बार-बार कोर्ट में पेश नहीं होने पर कंगना को मिला आखिरी मौका
मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ 2020 में मानहानि का मामला दायर किया था, जब कंगना ने आरोप लगाया था कि जावेद अख्तर ने बॉलीवुड में अपनी ताकत का इस्तेमाल कर उन्हें काम से बाहर करवा दिया था। कंगना के इस बयान के बाद गीतकार ने कंगना को मानहानि का नोटिस भेजा और मामला अदालत में पहुंच गया। वहीं, मंगलवार को मुंबई की बांद्रा कोर्ट में इस मामले का सेशन था, जिसमें कंगना को पेश होना था। हालांकि, वो कोर्ट में पेश नहीं हुई। एक्ट्रेस के पेश नहीं होने पर जावेद अख्तर के वकील जेके भारद्वाज ने कंगना के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की याचिका दायर की।
'पत्नी बनना आसान नहीं..शादी के चंद महीनों बाद ही फूट-फूटकर रोईं सुरभि चंदना
टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने पिछले साल 2 मार्च को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी रचाई थी। कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसमे देख उनके फैंस हैरान रह गए हैं। सुरभि ने अपने पति संग एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो रोती नजर आ रही हैं और साथ ही एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी शादी के बारे में बात की है।
चेहरे पर मास्क लगाकर महाकुंभ पहुंची KGF वाले रॉकी की रानी श्रीनिधि शेट्टी
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का मेला इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलिब्रेटीज भी अब तक कुंभ पहुंचकर चर्चा में आ चुके हैं। इसी बीच हाल ही में साउथ की ब्लॉकबस्टर मूवी 'केजीएफ' में रॉकी भाई यश की हीरोइन बनी एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी महाकुंभ पहुंचीं और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। खास बात यह रही कि इस दौरान वह चेहरे पर मास्क लगाकर अपना चेहरा छिपाए दिखीं। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख उनके फैंस काफी इंप्रेस हो गए हैं।