संस्कारी रूप छोड़ मोनोकनी में टीवी की TV की बहू ने मचाया गदर, ब्रेकअप के बाद और भी हाॅट हो गई हैं Priyanka Chahar Choudhary

Wednesday, Jun 25, 2025-01:31 PM (IST)

मुंबई: प्रियंका चाहर चौधरी ने कम समय में ही टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। हसीना का जहां पर्दे पर संस्कारी बहू के रूप में देसी रूप देखने को मिला तो असल जिंदगी में अपने किलर लुक्स से कहर ढा जाती हैं।

PunjabKesari

इस बार हसीना ने मोनोकनी में अपना बेहद सिजलिंग रूप दिखाया। लुक की बात करें तो प्रियंका ने पिंक मोनोकिनी पहनी है। उनकी मोनोकिनी में डीप नेकलाइन और साइड कट आउट्स थे, जो उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहे थे।

PunjabKesari

एक्ट्रेस का मेकअप काफी सॉफ्ट और नेचुरल था, जिसमें हल्की हाइलाइटिंग और वार्म आईशैडो नजर आ रहा था। इस लुक के साथ प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं।

PunjabKesari

प्रियंका चाहर चौधरी ने एक से बढ़कर एक पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस का अंदाज दिन पर दिन और ग्लैमर व बोल्ड होता जा रहा है, जिसे देख कोई भी हैरान रह जाएगा।फोटोशूट के दौरान हसीना ने कमाल के एक्सप्रेशंस दिए। उनके हाव-भाव देख कोई भी मदहोश हो जाएगा। तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'बारिश तो हो ही रही है, सोचा टिप-टिप लुक भी बरसा दूं।'

PunjabKesari

पिछले काफी समय से प्रियंका और उनके को-स्टार अंकित गुप्ता के रिलेशनशिप की कई अफवाहें उड़ रही थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी इन खबरों पर पुष्टि नहीं की।  अब दोनों ने कुछ समय पहले ही एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है जिस पर फैंस इनके ब्रेकअप का अंदाजा लगा रहे हैं।


 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News