पति संग घुड़सवारी का लुत्फ उठाती दिखीं प्रियंका, समंदर किनारे हाथ में हाथ डाले दिखा कपल

Tuesday, Mar 03, 2020-10:22 AM (IST)

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस चाहे कितनी भी बिजी क्यों न हो वह फैमिली के लिए समय निकाल ही लेती हैं। प्रियंका को अक्सर पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करते देखा जाता है। हाल ही में प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कपल घुड़सवारी का लुत्फ उठाते दिख रहा है। ये तस्वीरें कैलिफोर्निया के कारपिनटेरिया की हैं।

PunjabKesari

सामने आईं तस्वीरों में प्रियंका और निक किसी हॉर्स राइडर के लुक में ही दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कावबॉय हैट भी पहना हुआ है। प्रियंका और निक दोनों काउब्वॉय लुक में हैं।

PunjabKesari

दोनों एक दूसरे को देखते हुए खूब खिलखिला रहे हैं।इन तस्वीरों को निक और प्रियंका ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। एक में तो वो पति निक के साथ नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे में वो खुद अकेली ही घुड़सवारी करती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

वहीं निक ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें जंगल और समंदर का किनारा नजर आ रहा है। प्रियंका और निक की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर में मौजूद उमैद भवन पैलेस में शाही शादी की थी। कपल ने हिंदू और क्रिश्चन दोनों तरह के रीति रिवाज के साथ शादी की थी।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं।

PunjabKesari

प्रियंका जल्द ही अमेजन स्टूडियोज की फिल्म 'शीला' में नजर आएंगी। 'शीला' में प्रियंका मां आनंद शीला का किरदार निभाने वाली हैं।  वहीं निक इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजैक्ट्स पर काम कर रहे हैं। 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News