संगीत में प्रियंका चोपड़ा ने ठीक किया भाई सिद्धार्थ की होने वाली दुल्हन का लहंगा, कैमरे में कैद हुई ननद-भाभी दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री

Friday, Feb 07, 2025-02:35 PM (IST)

मुंबई.  प्रियंका चोपड़ा के घर में इन दिनों खुशियों का माहौल है, क्योंकि उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रियंका अपने भाई की हल्दी-मेहंदी और संगीत सेरेमनी में फुल टशन दिखा रही हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। इसी बीच सिद्धार्थ की संगीत सेरेमनी से प्रियंका का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी होने वाली भाभी का लहंगा ठीक करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज लोगों का खूब दिल जीत रहा है।

PunjabKesari

 

गुरुवार को सिद्धार्थ और नीलम की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए थे। इसी खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा और उनकी होने वाली भाभी नीलम के बीच प्यार की झलक देखने को मिली। प्रियंका अपनी भाभी का खास ध्यान रखती नजर आईं और दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वीडियो में प्रियंका अपनी होने वाली भाभी नीलम का लहंगा ठीक करती नजर आ रही हैं, उसके बाद वह उनके बालों को भी संवारती हैं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। ननद-भाभी का यह प्यार देखकर फैंस काफी खुश हो गए और उनकी खूब तारीफ करते नजर आए।

 

प्रियंका के लुक की बात करें तो इस दौरान वह ब्लू कलर के लहंगे में बेहद स्टनिंग लगीं। इस लहंगे में प्रियंका ने अपनी खूबसूरती और परफेक्ट फैशन सेंस को दिखाया। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास भी इस समारोह में ब्लू शेरवानी में नजर आए, जो दोनों को एक साथ परफेक्ट कपल गोल्स देते नजर आए।
सिद्धार्थ चोपड़ा की माता की चौकी, हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी और संगीत सेरेमनी हो चुके हैं और अब फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। लोग बेसब्री से उनके भाई की शादी में प्रियंका के लुक को देखने का इंतजार कर रहे हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News