कभी लेटकर तो कभी घुटनों के बल बैठकर शिवालिका ओबेरॉय ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, खूबसूरती में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Friday, Feb 13, 2026-11:30 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और मशहूर निर्देशक-निर्माता अभिषेक पाठक की जिंदगी में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। शादी के करीब तीन साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने खास अंदाज में इस खुशखबरी कोसोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं, अब हाल ही में मॉम-टू-बी शिवालिका ने बेहद ही खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं।

PunjabKesari

मैटरनिटी फोटोशूट के लिए शिवालिका ने स्काई ब्लू रंग का बॉडीकॉन गाउन पहना, जो उनके बेबी बंप को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा है।

PunjabKesari

 

अपने लुक को उन्होंने सिंपल और एलिगेंट रखा। मिनिमल मेकअप, खुले बाल और हल्के एक्सेसरीज के साथ वह बेहद क्लासी दिखीं। जूलरी की बात करें तो उन्होंने भारी आभूषणों की जगह पर्ल और गोल्ड के ईयररिंग्स पहने और हाथ में एक गोल्डन रिंग कैरी की। इन तस्वीरों में शिवालिका बेहद खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शिवालिका ने कैप्शन में लिखा, “क्रिएटिंग वेव्स… और एक नई जिंदगी।” एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

PunjabKesari

कुछ दिनों पहले हुई थी गोदभराई 

बता दें, इससे कुछ दिन पहले शिवालिका की गोदभराई की रस्म भी हुई थी। इस खास मौके पर उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी पहनी थी। पारंपरिक लुक में सजी शिवालिका बेहद सुंदर लग रही थीं। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह समारोह मनाया गया।

PunjabKesari

शिवालिका और अभिषेक की लवस्टोरी 
शिवालिका और अभिषेक की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2020 में फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म को अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया था और शिवालिका इसमें लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। काम के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद अभिषेक ने टर्की में हॉट एयर बैलून के नीचे बेहद रोमांटिक अंदाज में शिवालिका को प्रपोज किया था। और फिर फरवरी 2023 में दोनों ने गोवा में शादी कर ली।  

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News