नेक काम: प्रियंका चोपड़ा ने सड़क पर मौजूद शख्स की मदद के लिए सिग्नल पर रोकी कार, ''देसी गर्ल'' के अंदाज ने फिर जीता दिल
Wednesday, Feb 19, 2025-09:54 AM (IST)

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपने नेक दिल के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर गरीबों की मदद के लिए आगे आते ही हैं। अक्सर लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाने वाली प्रियंका ने एक बार फिर अपने जेस्चर से हर किसी का दिल जीत लिया। दरअसल, प्रियंका मंगलवार रात मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखीं।
एयरपोर्ट से निकलकर वो अपनी कार में बैठीं और इसके बाद आगे जाकर रुकी। प्रियंका अपने इस वीडियो में सड़क पर लाचार एक भिखारी की पैसों से मदद करती दिख रही हैं। जैसे ही प्रियंका की कार सिग्नल पर रुकी, एक दिव्यांग भिखारी फौरन उनकी तरफ बढ़ा।
प्रियंका ने अपनी कार का कांच नीचे किया और उसे पैसे बढ़ाए। आमतौर पर गाड़ियों में बैठे लोग सड़क पर मौजूद ऐसे लोगों को इग्नोर करके आगे निकल जाते हैं, लेकिन प्रियंका का ये वीडियो इस बात का सबूत है कि उनके दिल में हर किसी के लिए जगह है।
खबर है कि प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एसएस राजामौली के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए यहां पहुंची हैं हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
हाल ही में प्रियंका मुंबई आई थीं जब उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी थी। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड और ससुराल के और से भी लोग यहां पहुंचे थे।