गले में अजगर, चेहरे पर हंसी..Fearless Queen बनीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने किया वाइफ की हिम्मत को सलाम
Thursday, Oct 30, 2025-02:10 PM (IST)
मुंबई. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने खास पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते दिन पीसी ने निक जोनस के ऑरलैंडो कॉन्सर्ट से खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिन पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं, हाल ही में प्रियंका ने फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं, लेकिन जो बात सबसे ज़्यादा चर्चा में है, वो है एक्ट्रेस के गले में लिपटा अजगर!

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 9 फोटोज़ और एक वीडियो का शेयर किया। इनमें वह और निक जोनस एक साथ दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीरों में प्रियंका अपने गले में अजगर डालकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

एक फोटो में वे कैमरे की ओर देख हंस रही हैं, जबकि दूसरी में अजगर उनके कंधों पर लिपटा दिखता है।

उन्होंने इसके साथ कुछ पुरानी तस्वीरें भी जोड़ीं, जिनमें वह पहले भी इसी तरह अजगर के साथ पोज देती नजर आ चुकी हैं- यानी यह उनका पुराना शौक रहा है।

वीडियो में प्रियंका और निक हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं। प्रियंका मजाकिया अंदाज़ में अजगर को “रेड सर्पेंटी” कहती हैं, जिस पर निक मुस्कुराते हुए उनकी तारीफ करते हैं।

प्रियंका के इस बोल्ड फोटोशूट पर फैंस ने ढेर सारा प्यार बरसाया है। कई यूज़र्स ने उन्हें “Fearless Queen” और “Real Jungle Queen” कहा। वहीं, कुछ सेलेब्स ने भी उनकी हिम्मत और कैजुअल स्टाइल की तारीफ की।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी हॉलीवुड फिल्म “The Bluff” में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक समुद्री डाकू का किरदार निभाती नजर आएंगी।
