कृति खरबंदा के शॉर्ट हेयर लुक से इम्प्रेस हुए पुलकित सम्राट, यूं किया कमेंट
Friday, May 23, 2025-01:57 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस कृति खरबंदा राणा नायडू सीजन 2 के फर्स्ट-लुक पोस्टर में अपने आकर्षक ट्रांसफॉर्मेशन से तहलका मचा रही हैं, जो ओटीटी स्पेस में उनकी बहुप्रतीक्षित शुरुआत है। अपनी गर्ल-नेक्स्ट-डोर चार्म के लिए जानी जाने वाली कृति एक तीखे और गहरे किरदार में कदम रख रही हैं। फैंस को उनका नया अवतार काफी पसंद आ रहा है और कृति के पति पुलकित भी उनके नए लुक पर मोहित हो गए हैं।
राणा नायडू सीजन 2 के फर्स्ट-लुक पोस्टर पर पर पुलकित ने कमेंट करते हुए लिखा, “थोड़े और वक्त के लिए ये शॉर्ट हेयर रख सकते हैं क्या!?! फैंस इस पर फिदा हो गए और इसे “क्यूटेस्ट बॉयफ्रेंड एनर्जी” बता डाला।
बता दें,राणा नायडू सीज़न 2 में कृति खरबंदा की राणा दग्गुबाती के साथ दूसरी बार जोड़ी बनी है, और ये उनका पहला बड़ा डिजिटल प्रोजेक्ट है। वहीं पुलकित जल्द ही ग्लोरी, सुस्वागतम खुशामदीद और राहु केतु में नजर आएंगे।